दोनों रहेंगे कबूतर से ,जिसमें होगा न बाज़ों का डर
मखमल की नाज़ुक दीवारें भी होंगी, कोनों में बैठी बहारें भी होंगी
खिड़की की चौखट भी रेशम की होगी, चन्दन सी लिपटी हाँ सेहन भी होगी
संदल की खुश्बू भी टपकेगी छत से, फूलों का दरवाज़ा खोलेंगे झट से
खुशियो की हर पल यू बरसात होगी, दिन में भी प्यासी सी कुछ रातें होंगी
हाथों पे रख करके यू हाँथ तेरा, छू लेना मन का हर इक एक कोना
नजदीकियों का ऐसा एहसास होगा , हर पल मानो जो तेरे साथ होगा
बालों से जो बूंदे झटक के गिरेगी, बॉहों मे तेरे जब वो जा थमेगी
लिपट जाना आँचल से फिर ना संभलना, सूरज में जैसे वो किरणे रहेंगी
जो भी कहोगे हां साथी मेरे, दिल से उसे में अपना ही लूँगी
जो भी चाहोगे हां साथी मेरे, सब कुछ करूँगी हां साथी मेरे
जहाँ तुम होंगे वो राह मेरी होंगी, जहाँ तुम चलोगे में भी चल पड़ूँगी
थमना कभी ना पर तुम हार करके, संग तेरे में जो हर पल रहूंगी
जब भी लगे डर चलने से आगे, आंखों में मेरे वो हसीन पल देख लेना
ठेरोगे साथी तुम जो कभी भी ,बाहों को तेरे में यू थाम लूँगी
डर का मानो ना फिर एहसास होगा, मिल करके हर गम हम यू बाट लेंगे
थक करके जब तुम यू आहे भरोगे, नज़रे चुराके मैं देख लूँगी
चुपके से तकिया सिरहाने पे रखकर, माथे को तेरे में चुम लूँगी
खुशबू में तेरी वो राहे मिलेंगी, भटके से दिल को जो राहत मिलेगी
आके यू पास ना वापस तू जाना, नींदों निगाहों हर सपने में रहना
खुले जब भी ये आंखे सुबह को, हाथों में हाथ तू थामे ही रहना
साथ में रहूंगी हां साथी मेरे, आंखों में भरके अपने सपनो का मंजर
ऐसा हां होगा सफर
ऐसा हां होगा सफर
उजला ही उजला शहर होगा जिसमें हम तुम बनाएँगे घर
दीक्षा नरुका ( उषानन्द )

Very....romantic and beautiful described the feelings......and literally awesome...:)
ReplyDeleteNice one diksha
ReplyDelete